Showing posts with label Controversial Statement On Cancer By Hemant Biswa Sharma. Show all posts
Showing posts with label Controversial Statement On Cancer By Hemant Biswa Sharma. Show all posts

Thursday, November 23, 2017

पद्मावती का मुद्दा गर्माने के पीछे कोई साजिश तो नहीं ? Vol-1



आज से कुछ महीने पहले जब BJP अध्यक्ष अमित शाह के सुपुत्र श्री जय शाह का नाम नोटबंदी के दौरान अपनी कंपनी को करोडो रुपये का मुनाफा बिना किसी व्यवसाय के हुआ तो ये बात मीडिया में गयी।  अब इस बात से मीडिया और आम जनता को गुमराह करने के लिए ताजमहल को तेजोमहालय घोषित करने का ढोंग रचा गया  ये मुद्दा कुछ दिन तक मीडिया में छाया रहा मगर जैसे जय शाह का मुद्दा ठंडा हुआ वैसे ही ताजमहल का मुद्दा भी ठंडा हो गया।  

अब देखिये आजकल जो पद्मावती फिल्म का मुद्दा गरमाया है, वो भी कुछ और नहीं बस आम जनता का ध्यान भटकाने का बस एक जरिया है। 

आप सबको मालूम ही है कि मोदी जबसे भारत के प्रधानमंत्री बने हैं तब से MAKE IN INDIA का नारा लगा रहे हैं। उसी क्रम में भारत सरकार के एक उपक्रम HAL भी लड़ाकू विमानों के parts बनती है उसी ने तेजस जैसे हल्के और बेहतरीन मारक क्षमता वाले लड़ाकू विमान का निर्माण किया।  मगर मोदी जी अपने देश में बने तेजस से प्रेणना न लेकर फ्रांस की राफेल पर ज्यादा भरोसा जताया। साथ ही उसे लगभग 4 गुने दाम भी चुकाए जा रहे हैं। बेचारी आम जनता तो पद्मावती में फंसी है और उधर वो अपना SCAM इसके पीछे छुपा लेंगे।

अब आज का नया मुद्दा देखिये। कानपुर में जिन EVM मशीनो से निगम के चुनाव कराये जा रहे हैं उसकी भी पोल खुल गयी कि वोट किसी को भी डालो मगर बीजेपी के खाते में सारे वोट जा रहे हैं। अब इस घटना को छुपाने और मीडिया आम जनता का ध्यान भटकाने के लिए असम के स्वस्थ्य मंत्री का बयान कैंसर से पीड़ितों के लिए जो आया है उससे अब पूरा यकींन हो चला है कि बीजेपी में ये एक trend है की किसी घटना को अगर छिपाना है तो दूर कोई दूसरा मुद्दा छेड़ दो।  बाकि मीडिया उनका काम आसान कर देगी।   

इन सभी मुद्दों का यही हाल होना है। 

ये सब एक साजिश है आम और भोली-भाली जनता को बेवकूफ बनाने का, जो सिर्फ दाल रोटी में परेशान रहती है उन्हें तकलीफ देने का। जो ऐसी गन्दी राजनीती से अपनी रोटी सेकने के लिए गरीब और मासूम जनता के हक़ की लकड़ी छीनता है, उसका जवाब भी होता है । 




जवाब मिलेगा #2019Loksabha  

हमारे भारत का लोकतंत्र कितना मजबूत है ? vol -1

अभी अभी उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के परिणाम आये।  यह जानकर हर्ष भी हुआ कि लोग लोकतंत्र में अपना वोट देना नैतिक कर्तव्य समझते हैं।...